Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुस्सी बांध की सड़क का पहला चरण अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

September 17, 2026

धुस्सी बांध की सड़क का पहला चरण अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

Complete First Phase of Dhussi Bund Road by October : जालंधर। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने धुस्सी बांध का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को गिद्दरपिंडी से फिरोजपुर तक बनने वाली 14 किलोमीटर सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुल और सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जो धुस्सी बांध पर गिद्दरपिंडी से फिरोजपुर तक बनेगी। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि लोगों से जुड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सभी की साझी जिम्मेदारी है। इस इलाके में पुल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने अधिकारियों को पुल के साथ-साथ सड़कों के काम में भी तेजी लाने के लिए कहा। संत सीचेवाल ने कहा कि धुस्सी बांध पर सड़क बनने से बांध की मजबूती बढ़ेगी और साथ ही यह सड़क इलाके के लिए बाईपास के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे लोगों की आवाजाही सुगम होगी और उनके समय व पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और काम की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे तेजी से पूरा किया जाए। इस मौके पर मनरेगा वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल संत सीचेवाल से मिला और अपनी मुश्किलें बताई। संत सीचेवाल ने उनकी बातों को ध्यान से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और वर्कर्स की जायज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें