Site icon Dainik Savera Times

प्रथम प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागमों में उमड़ी संगत

Congregation thronged the Kirtan gatherings : अमृतसर। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित जीवन जुगत समागमों की श्रृंखला के तहत तहसीलपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल्डन एवेन्यू में रात और अमन एवेन्यू में सुबह विशेष गुरबाणी कीर्तन समागम आयोजित किए गए।

हजूरी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन और नाम सिमरन से संगत को निहाल किया, जबकि ज्ञानी साहिब सिंह जी ने गुरमत विचारों से संगत को जोड़ा। दोनों समागमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। कल रात भाई हरप्रीत सिंह जी, भाई कुलदीप सिंह जी हंसपाल और अंत में भाई सुखबीर सिंह जी हजूरी रागी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर और आज सुबह कीर्तनी जत्था संगत अमन एवेन्यू, भाई हरप्रीत सिंह, भाई नवप्रीत सिंह और भाई अनूप सिंह हजूरी रागी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
दोनों आयोजनों में ज्ञानी साहिब सिंह जी शाहबाद मारकंडा वालिया ने संगतों को गुरमत विचारों से जोड़ा।

हरजीत सिंह सभरवाल जतिंदर पाल सिंह जगजीवन सिंह मंजीत सिंह डॉ. आतमजीत सिंह बसरा हरभजन सिंह सुरजीत सिंह साबरा, हरप्रीत सिंह, गुरुमीत सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा अमन एवेन्यू जसबीर सिंह जी बैंक वाले सतिंदर सिंह चावला शरणजीत सिंह डीईसी फेंस वाले भूपिंदर सिंह रविंदर सिंह विक्की ज्ञान सिंह कंवलजीत सिंह, दविंदर सिंह, जसबीर सिंह अरोरा, जगदीश सिंह अहलूवालिया जवाहरलाल सिंह जगदीश सिंह जी बारदाने वाले गुरबख्श सिंह बग्गा, जगजीत सिंह, अवतार सिंह खालसा, अमरजीत कौर सुरिंदर कौर, भूपिंदर कौर और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। कीर्तनी जत्थों के कथावाचक को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर, गुरुद्वारा साहिब की मैनेजमेंट कमेटी और सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद, गुरु का लंगर लगातार परोसा गया।

Exit mobile version