Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस का ऐलान, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए दाखिल नहीं करेंगे नामांकन

January 12, 2023

कांग्रेस का ऐलान, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए दाखिल नहीं करेंगे नामांकन

चंडीगढ़ काग्रेंस के सभी छह पार्षदों और पार्टी आलाकमान के साथ सिलसिलेवार बैठकों के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी के पार्षद चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेंगे।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि चंडीगढ़ की जनता ने 2021 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया। चंडीगढ़ के वोटरों की इच्छा को सम्मान देते हुए पार्टी नगर निगम में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका पूरी ईमानदारी से, लेकिन जोरदार तरीके से निभाएगी।

लक्की ने आगे कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस शहर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों को पूरे जोर शोर से उठाती रहेगी। लक्की ने आगे कहा कि काग्रेंस पार्टी भाजपा और आप दोनों की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि इन दोनों दलों की ऐसी प्रतिगामी नीतियों के कारण शहर का जनजीवन और विकास की गति प्रभावित न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें