Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने की व्यापारियों संग की बैठक , देश की तरक्की में उनका अहम योगदान

April 29, 2024

कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने की व्यापारियों संग की बैठक , देश की तरक्की में उनका अहम योगदान

अमृतसर: कांग्रेस के साथ अब व्यापारियों ने भी हाथ मिला लिया हैं। बीजेपी से परेशान व्यापारियों ने व्हाइट एवेन्यू में बैठक के दौरान कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला का समर्थन किया। औजला ने भी उनके साथ का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें प्रफुल्लित होने का जो मौका पिछले दस सालों से नहीं मिला वो अब मिलेगा।

औजला ने आज शहर के खास व्यापारियों के साथ व्हाइट एवेन्यू के पार्क में बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने पिछले काफी समय से पाकिस्तान के साथ बंद हुए व्यापार को खोलने की मांग रखी। बीजेपी की सरकार में व्यापार का बहुत बुरा हाल है और दिन ब दिन व्यापार कम होता जा रहा है। ऐसे में अब वो कांग्रेस के साथ हैं ताकि पहले की तरह ही देश के व्यापारी वर्ग की तरक्की देश के साथ साथ हो सके। इस दौरान औजला ने कहा कि वो जीत के बाद उनकी हर मांग के लिए लोकसभा में आवाज उठाएंगे। व्यापारी वर्ग की तरक्की के साथ ही देश की तरक्की जुड़ी है इसीलिए वो भी चाहते हैं कि गुरु नगरी के व्यापारी देश की तरक्की में अहम योगदान दें। बीजेपी ने देश में सिर्फ कुछ ही वर्गो को फायदा दिलाया है और अन्य हर वर्ग को नजर अंदाज किया है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है। अब लोगों को कमान कांग्रेस के हाथ में वापिस देनी होगी ताकि देश के हालातों को सुधारा जा सके और संविधान को बचाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व पार्षद सोनू दत्ती, पूर्व पार्षद पति विजय उमट, निर्मल सिंह बाजवा, कांडा, बंटी, मनीष व अन्य साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें