गुरदासपुर (अवतार सिंह) : लोकसभा हलका गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीद्वार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपना विरोधियों को पछाड़ते हुए बड़ी लीड से जीत हासिल की। जीत की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल नगारों और फुलों के हार से विजेता रहे रंधावा को सम्मानित किया गया।
जीत के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं, सेंटर लीडरशिप और स्थानीय नेताओं का योगदान है। गुरदासपुर के लोगों ने उन्हें जो जीत का सम्मान दिया है, उसे वह जीवन भर नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को संसद में उठाएंगे और उनका हल करवाने का प्रयास करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन शांति पसंद लोग रहते है। एजेंसियों को चाहिए कि पंजाब की अमन-शांति को भंग होने से बचाने के लिए ध्यान रखने की जरुरत है।
गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने की जरुरत है। कानून व्यवस्था को मेनटेन करना होगा। लोगों को मजाक करने वाली नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश विरोधी फैसले लिए जाने के चलते लोगों ने उनके खिलाफ मतदान किया। उन्होंने अकाली दल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अकाली दल अपना बजूद गंवा चुका है। यदि अकाली दल को खत्म करने का श्रेय बिक्रम मजीठिया को जाता है। अंग्रेजों के समय बादल परिवार ने जो सिखों के साथ किया था, उसने आज बता दिया कि वह पंथ और पंजाब विरोधी हैं।
