Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेसी पार्षदों ने एडीशनल कमिश्नर को घेरा, जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

लुधियाना: पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के करीबियों में से एक कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह इंदी के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकीं देने का आरोप लगाकर कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को नगर निगम जोन ए में एड1शनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैहरा का घेराव किया। कांग्रेसी एडीशनल कमिश्नर की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। उन्होंने खैहरा के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेसी पार्षदों की एडीशनल कमिश्नर के साथ तीखी बहस हुई।

यहां तक कि कांग्रेसी पार्षदों ने यह तक कह दिया कि वह मामला दर्ज करवा कर दिखाएं। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की पुलिस फोर्स आ गई, जिसने बीच-बचाव किया लेकिन कांग्रेसी पार्षदों ने खैहरा के साथ पूरी बहसबाजी की। किसी तरह से पुलिस मुलाजिमों ने एडीशनल कमिश्नर की गाड़ी को निकाला और कांग्रेसी पार्षद वहां से चले गए। वार्ड नंबर 61 से कांग्रेसी पार्षद परमिंदर कौर इंदी के पति कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह इंदी ने कहा कि वार्ड के काम को लेकर मशीनरी नहीं दी जा रही थी, जिस पर एरिया पार्षद का हक रहता है ताकि वह लोगों के काम समय पर करवा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अपना वार्ड प्रधान 15 दिन बाद बदल दिया जाता है, जिसका काम होता है विरोधी पार्टी के इलाका पार्षद का काम रोकना। उन्होंने कहा कि जो मशीनरी पार्षद के कोटे की है, उसे कोई नहीं रोक सकता। इंदी ने कहा कि सभी मुलाजिमों और अधिकारियों के साथ उनकी तरफ से पूरा कॉपरेट किया जाता है लेकिन एडीशनल कमिश्नर सरकार की भाषा बोल रहे हैंै, जबकि उन्हें लोगों का हित देखना चाहिए। इंदी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले एडीशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैहरा ने मुलाजिमों के साथ मीटिंग की, जिसमें यह कह दिया कि पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दें। काम अपनी मर्जी से किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- ‘कुवैत ने गलती से हमारे तीन फाइटर जेट मार गिराए’, F-15 क्रैश पर अमेरिका का बयान

Exit mobile version