लुधियाना: महात्मा गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के तौर पर मनाई जाती है, लुधियाना के गिल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कैड़ा के नेतृत्व में गांधी जयंती के मौके पर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सत्याग्रह करते हुए कांग्रेस नेता अलग-अलग तरीकों से इस दिन को मना रहे हैं।
उन्होंने आज SIR के खिलाफ अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार लंबे समय से रह रहे लोगों को रेजिडेंसी सर्टिफिकेट और दूसरी चीजों में उलझाकर उनके वोट काटने की कोशिश कर रही है, जो मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कहने पर उन्होंने आज इस प्रोग्राम के तहत प्रोटेस्ट किया है और साथ ही उन्होंने कहा कि लोग SIR को लेकर बहुत परेशान हो रहे हैं, लोग डॉक्यूमेंट्स को लेकर बहुत परेशान लग रहे हैं। इलेक्शन कमीशन को केंद्र सरकार ने अपनी मुट्ठी में बंद कर लिया है और मनमाना काम किया जा रहा है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

