Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस हाईकमान ने फिर से जताया पूर्व पार्षद रीना चोपड़ा पर विश्वास, पंजाब महिला कांग्रेस की महासचिव बनाया

March 11, 2024

कांग्रेस हाईकमान ने फिर से जताया पूर्व पार्षद रीना चोपड़ा पर विश्वास, पंजाब महिला कांग्रेस की महासचिव बनाया

अमृतसर: आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब महिला कांग्रेस की 103 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर ही दी। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान गुरशरण कौर के नेतृत्व में घोषित कार्यकारिणी में 15 उपप्रधान, 30 महासचिव, 53 सचिव, एक स्टेट सोशल मीडिया कार्डिनेयर तथा चार एग्जेक्टिव सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा 28 जिला प्रधानों को भी सूची में जगह दी गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान गुरशरण कौर ने पूर्व पार्षद रीना चोपड़ा को एक बार फिर पंजाब महिाला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया है।

रीना चोपड़ा पहले भी महासचिव पद पर थी। वह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परमजीत चोपड़ा की पत्नी है, वहीं कांग्रेस की काफी सक्रिय नेता है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र के दौरान भी रीना चोपड़ा काफी एक्टिव रही थी। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक पैदल यात्र की थी। रीना चोपड़ा ने अपनी फिर से की गई नियुक्ति पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान अलका लांबा, प्रदेश प्रधान गुरशरण कौर तथा पूर्व डिप्टी सी.एम. ओमप्रकाश सोनी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उसे बाखूबी निभाने में पीछे नहीं रहेगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को यकीनी बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोडेंगी। उनका प्रयास होगा कि प्रत्येक महिला का वोट कांग्रेस के पक्ष में जाए और प्रदेश कांग्रेस राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करे। रजवंत, बोपाराय पंजाब उपप्रधान, शिवानी शहरी प्रधान बनीं पंजाब महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में अमृतसर की ही रजवंत कौर तथा सविंदर कौर बोपाराय को भी जगह मिली है।

उनको पंजाब महिला कांग्रेस की उपप्रधान बनाया गया है। रजवंत कौर पहले भी कई जिम्मेदार पदों पर काम कर चुकी है, जबकि बोपाराय अमृतसर जिला देहाती महिला कांग्रेस की प्रधान रह चुकी है। इसी तरह अमृतसर की किरण राजपूत को सचिव बनाया गया है। जिला प्रधानों की बात करे तो शिवानी शर्मा को जिला महिला कांग्रेस शहरी की फिर से कमान सौंपी गई है। इसी तरह सरबजीत कौर भी देहाती महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें