Tuesday, October 3, 2023
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeपंजाबमोगा में कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोलियां मारकर हत्या, बदमाशों...

मोगा में कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोलियां मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोलियां

मोगा में देर शाम कांग्रेस नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह बल्ली डाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म पर मुहर लगाने के बहाने उनके घर आए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस ने सील कर दिया। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल गांव में तैनात कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments