Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस नेता Pratap Bajwa, केंद्र सरकार से की ये अपील

September 14, 2025

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस नेता Pratap Bajwa, केंद्र सरकार से की ये अपील

चंडीगढ़: पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से किसानों के खेतों में जलभराव और कीचड़ से फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस गंभीर स्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार से तत्काल राहत देने की अपील की है।

“खेत नहीं, किसान डूब रहा है”

बाजवा ने राज्य सरकार से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित किसानों को प्रत्येक एकड़ के बदले 20,000 रुपये मुआवजा तुरंत दिया जाए। बाजवा ने दावा किया कि कई जिलों में किसान अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। फसलों का भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों पर संकट मंडरा रहा है।

सरकार से की बड़ी अपील

प्रताप सिंह बाजवा ने सरकार से अपील की कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सीधी वित्तीय सहायता किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा, “यह वक्त बहस और सर्वेक्षण का नहीं, कार्यवाही का है। पंजाब के अन्नदाता की पुकार अनसुनी नहीं रहनी चाहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें