सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी और फंगस, कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
Pankaj Sharma
Congress Leaders Flag Filth and Fungus at Jalandhar Civil Hospital : जालंधर।सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए कांग्रेस विधायक बावा हैनरी और शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा वार्ड के महिलाओं के बाथरूम में गंदगी और फंगस मिलने पर नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले भी खामियों से अवगत करवाया गया था, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
जांच के दौरान महिलाओं के बाथरूम में गंदगी और फंगस मिलने पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक बावा हैनरी ने कहा कि करीब एक महीने पहले राजिंदर बेरी ने सिविल अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों से मुलाकात की थी। उस दौरान अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई थी। इसी के चलते आज दोबारा अस्पताल पहुंचकर सुधार कार्यों का जायजा लिया गया।https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1000608411.mp4उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्ड की जांच के दौरान पुरुषों के बाथरूम पर ताला लगा मिला, जबकि महिलाओं के बाथरूम में काफी गंदगी पाई गई। इसके अलावा वहां फंगस भी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इसी वार्ड में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी, हालांकि उस समय जानी नुकसान होने से बचाव हो गया था। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को गंदगी के कारण दूसरी बीमारियों का खतरा हो सकता है।राजिंदर बेरी ने कहा कि वह एक महीने पहले भी अस्पताल का दौरा कर चुके हैं और उस समय सामने आई खामियों के बारे में वरिष्ठ डॉक्टरों को अवगत करवाया गया था। इसके बावजूद दोबारा निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने से स्पष्ट है कि सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार करने की जरूरत पर जोर दिया।