पंजाब डेस्क: जालंधर में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद ऊधम सिंह पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनके बलिदान को नमन किया गया।
महान योद्धाओं की कुर्बानियों को हमेशा याद रखने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ के विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी और जालंधर वेस्ट की हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा कि देशवासियों का कर्तव्य है कि वे ऐसे महान शहीदों को हमेशा याद रखें और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और कुर्बानियों के बारे में जागरूक करें।
युवाओं को शहीदों के इतिहास से जोड़ने की जरूरत
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और संघर्ष की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि देश के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना मजबूत हो सके।
कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सुदेश भगत, जगदीप सिंह सोनू संधर, जगजीत सिंह जीता, विपन कुमार (प्रवक्ता), परमजीत बल, संजीव दुआ, ब्रह्म देव सहोता, एडवोकेट गौतम सहोता, नवदीप जरेवाल, रवि बग्गा, अंकित कत्याल, यशपाल सफरी, अरुण रतन, जगमोहन सिंह छाबड़ा, विद्या सागर, प्रभदयाल भगत, गौतम खोसला, अनिल कुमार, मस्त राम, सुभाष ढल, गुलशन मिड्डा, रविंदर सिंह लाडी, राकेश कुमार, अनिल गिल, गुरमीत जसी, शबनम, अंजली सहोता, मुख्तार अहमद अंसारी, प्रेम सैनी, पंजाबी लखा, जय सिंह, विक्की आबादपुरा, हैदर अली, कपिल देव सहोता और करण सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

