इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का पूरा सम्मान किया जाएगा और सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि गांव चड़िक के नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों की सेवा करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर गांव चड़िक की समूची ग्राम पंचायत तथा आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वाले साथियों ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।