चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हार का कारण आज भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को बता रहे हैं। हाल ही में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का एक बयान सामने आया जिसने एक बार फिर से पार्टी में आपसी तकरार बढ़ा दी है। दरअसल राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस को किसी अन्य ने नहीं बल्कि उनकी खुद की पार्टी मेंबरों ने मारा है। वहीं अब राजा वड़िंग के इसी बयान के बाद नवजोत सिद्धू के मीडिया एडवाइजर सुरिंदर ढल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा नवजोत सिद्धू से वही बेरुखें हैं जो माफिया राज्य में राज करते आए हैं। और वह हमेशा बेरुखें रहे हैं, आज भी और कल भी। वैसे तो आप को गलतफहमी हो सकती है लेकिन हर पंजाबी सिद्धू के उस बयान से सहमत है कि कांग्रेस को पिछली सरकार के माफिया राज ने हराया है। चलिए छोड़ो, आगे-आगे देखते होते है क्या।
ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਤੋਂ ਉਹੀ ਔਖੇ ਨੇ ਜਿਹੜੇ ਮਾਫ਼ੀਆ ਰਾਜ ਚ ਰਾਜ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਨੇ. ਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਔਖੇ ਰਹਿਣਗੇ ਵੀ. ਅੱਜ ਵੀ ਤੇ ਕੱਲ ਵੀ. ਉੰਝ, ਤੁਹਾਨੂੰ ਭੁਲੇਖਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਹਰ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੱਧੂ ਜੀ ਦੇ ਉਸ ਬਿਆਨ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਪਿਛਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਾਫ਼ੀਆ ਰਾਜ ਨੇ ਹਰਾਇਆ ਹੈ. ਚਲੋ ਛੱਡੋ ਜੀ. ਆਗੇ ਆਗੇ ਦੇਖੀਏ ਹੋਤਾ ਹੈ ਕਿਆ
— Surinder Dalla (@surinder_dalla) December 21, 2022