Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेसियों ने जलियांवाला बाग से कैंडल मार्च निकाल डीएम गगनदीप रंधावा को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर: पार्षद विकास सोनी की अगुवाई में जलियांवाला बाग में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को श्रद्धांजलि अर्पित करते इंसाफ की मांग की। विकास सोनी ने कहा कि डॉ. रंधावा की मौत के मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को जल्द इंसाफ नहीं मिला, तो पूरी कांग्रेस इस संघर्ष को जन-जन तक ले जाएगी। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोमिबत्तयां जलाकर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की याद में दो मिनट का मौन रखा और इंसाफ के लिए अपना संकल्प दोहराया। इस मौके अश्विनी पप्पू, परमजीत चोपड़ा, राजीव छाबड़ा, इंद्र खन्ना, रमन बाबा, जसविंदर शेरगिल, पंकज चौहान आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version