Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा दो दिन के पुलिस रिमांड पर

September 28, 2023

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा दो दिन के पुलिस रिमांड पर

जलालाबाद: पंजाब में यहां की एक अदालत ने कांग्रेस के भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा को नार्कोटिक ड्रग्स एंड साईकोट्रॉपिक सब्सटाँस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 2015 में दर्ज के एक मामले में गुरुवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। खैरा को इससे पहले पुलिस चंडीगढ़ में सेक्टर पांच स्थित उनके निवास से सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर यहां लाई थी। चिकित्सा परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया और सात दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने दलील दी कि खैरा से मोबाइल फोन और कुछ सिम बरामद करने हैं। अदालत ने लेकिन दो दिन की पुलिस रिमांड मंजूर किया। खैरा की पेशी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदालत परिसर के बाहर जम कर नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें