Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में बड़ा हादसा: बेड पर जिंदा जली कांग्रेस MLA की भांजी, इलाके में फैली सनसनी

Congress MLA's niece burned in Jalandhar

Congress MLA's niece burned in Jalandhar

पंजाब डेस्क: जालंधर के न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार शाम एक कोठी में आग लगने से 30 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका रुबिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसके चलते वह आग लगने के समय अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पाई और न ही किसी को शोर सुनाने में सक्षम थी।

रुबिका कांग्रेस विधायक की भांजी

जानकारी के अनुसार, यह घर जालंधर के कांग्रेस विधायक विक्रम चौधरी का परिवारिक आवास है। मृतका, विधायक की भांजी थी और घर में उनके ताया के बेटे के परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रुबिका की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि घर की दीवारों पर लगी PVC की शीटों के कारण आग तेजी से फैल गई और घर का एक कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 100 से ज्यादा नशा तस्कर और अपराधी गिरफ्तार, DGP करेंगे प्रेसवर्ता

आग की वजह शॉर्ट सर्किट

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया गया है। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवती कमरे में फंस गई और किसी तरह बच नहीं सकी।

Exit mobile version