Site icon Dainik Savera Times

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने लगाया प्याज का लंगर

Congress organizes onion langar :  जालंधर। बारिश की कमी और सब्जियों की घटती आवक के बीच प्याज के दाम करीब 60 रुपये किलो पहुंचने पर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के पास प्याज का लंगर लगाकर लोगों को प्याज बांटे और ‘हाय महंगाई’ की तख्तियां दिखाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000550211.mp4
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज कांग्रेस भवन के पास प्याज का लंगर लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘हाय महंगाई’ लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को प्याज बांटे। कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी, रसोई गैस, प्याज और सरसों के तेल समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस की ओर से चीनी का लंगर भी लगाया जाएगा। बेरी ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन लाने का दावा करती थी, लेकिन महंगाई के कारण आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000550209.mp4
उन्होंने कहा कि लोग अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मोंटेक सिंह अहलूवालिया के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।कांग्रेस नेता जसलीन सेठी ने कहा कि महंगाई के कारण प्याज का लंगर लगाना पड़ रहा है, जो चिंता और शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। मंडी में प्याज की कीमत करीब 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। दुकानदारों के अनुसार कुछ दिन पहले प्याज 40 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में कीमत 15 से 20 रुपये तक बढ़ गई। दुकानदारों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से फसल प्रभावित हुई है, जिससे मंडियों में सब्जियों की आवक कम हुई और दाम बढ़ गए।

Also Read :

Exit mobile version