Dainik Savera Times

कांग्रेस ने पंजाब के 6 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर

जालंधरः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को SC रिजर्व जालंधर सीट से चुनावी जंग में उतारा है। इसी तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के धुर विरोधी नेता सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर से उम्मीदवार बनाया है।

अभी हाल में कांग्रेस में आए पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी को अभी हाल में भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व सांसद परनीत कौर के खिलाफ पटियाला लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी तरह जीत महिंदर सिंह सिद्धू को बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर और आप के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को टक्कर देने के लिए चुनावी दंगल में भेजा है।
कांग्रेस ने अमृतसर से मौजूदा MP गुरजीत औजला, फतेहगढ़ से मौजूदा MP डॉक्टर अमर सिंह पर दोवारा फिर से विश्वास जताते हुए दांव खेला है।

Exit mobile version