
फतेहगढ़ साहिब : जिला कांग्रेस कमेटी फतेहगढ़ साहिब के प्रधान सुरिंदर सिंह रामगढ़ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया और डिप्टी कमिश्नर को प्रधानमंत्नी के नाम मांग पत्न सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्नी काका रणदीप सिंह नाभा और पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि देशभर में एलपीजी गैस की भारी कमी के कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रसोई गैस की आपूर्ति में आ रही बाधा के चलते घरेलू महिलाएं और आम परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों को लंबे समय तक गैस सिलैंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ-साथ गैस की कमी ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
जिला प्रधान सुरिंदर सिंह रामगढ़ ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग पर दोहरा बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि तुरंत प्रभाव से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कीमतों पर नियंत्नण किया जाए। इस मौके पर सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।