Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress Punjab Candidate List: कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट की जारी, होशियारपुर और फरीदकोट से उतारे प्रत्याशी

April 22, 2024

Congress Punjab Candidate List: कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट की जारी, होशियारपुर और फरीदकोट से उतारे प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस चुनाव समिति ने बिहार की पांच लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया. जिसमें पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को टिकट दिया गया है. वहीं अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है. महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया. सन्नी हजारी को समस्तीपुर और सासाराम से कांग्रेस ने मनोज कुमार को चुनावी दंगल में उतारा है। 

पंजाब के लिए कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। सोमवार को जारी लिस्ट में पंजाब की होशियारपुर और फरीदकोट सीट से उम्मीदवारों का एलान किया गया है। यामिनी गोमर को होशियारपुर और अमरजीत कौर को फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

बिहार में नौ सीट पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस

कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने अभी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें