
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आज डेरा बस्सी और सनौर में ‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी भी मौजूद थे। इस अभियान का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के लिए ब्लॉक-स्तरीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को एकजुट और मजबूत करना है।
डेरा बस्सी और सनौर में सभाओं को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कहा, ‘‘ किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसके जमीनी नेटवर्क में निहित होती है। इस अभियान के माध्यम से, हमारा उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना, उनकी चुनौतियों को समझना और भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार करना है। यह अकेले वरिष्ठ नेतृत्व नहीं है जो हमें सरकार बनाने में मदद करेगा, बल्कि हमारे ब्लॉक और बूथ नेताओं और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है।’’ उन्होंने नियमित ब्लॉक बैठकों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों से हर महीने के तीसरे मंगलवार को मासिक बैठकें आयोजित करने का आग्रह किया ताकि चिंताओं पर चर्चा की जा सके, प्रतिक्रिया साझा की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी का रोडमैप और योजनायें हर घर तक पहुँचें।
उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ हमें हर घर से जुड़ना चाहिए, उनके मुद्दों को समझना चाहिए और उनकी आवाज़ बनना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और इसी काम के ज़रिए हम 2027 में जीत हासिल करेंगे।’’ पीपीसीसी प्रमुख ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों में हमारी जीत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण ही संभव हुई। अब हमें 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए और भी अधिक मेहनत करनी होगी।’’
ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहले बर्थडे पर रश्मिका को मिला करोड़ों का खास तोहफा
मेष: दिन शुभ रहेगा...