
Congress will do anything for power : Garhi : जालंधर। कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और यह पार्टी हमेशा से गठबंधन और समझौतों की राजनीति करती रही है।
उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी का इतिहास देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 1996 से 2026 तक कांग्रेस के राजनीतिक सफर का हवाला देते हुए पार्टी पर कई सवाल उठाए। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दूसरी पार्टियों पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिछले तीन दशकों के राजनीतिक इतिहास पर नज़र डाली जाए, तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह की राजनीति की है।
दूसरी पार्टियों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग का नाम लेते हुए उनसे कहा कि वे बयानबाज़ी के बजाय लोगों के असली मुद्दों पर ध्यान दें। गढ़ी ने दावा किया कि लोग अब पारंपरिक राजनीति से तंग आ चुके हैं और वे ऐसा नेतृत्व चाहते हैं जो विकास और जन-कल्याण की बात करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...