Site icon Dainik Savera Times

परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बांटे लड्डू

Congress Workers Celebrate Pargat Singh’s Appointment : जालंधर। परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जालंधर कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी हाईकमान के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि परगट सिंह की नियुक्ति से पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परगट सिंह अनुभवी नेता हैं और सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह परगट सिंह खेल के मैदान में कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं, उसी तरह अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पंजाब कांग्रेस का कप्तान बनाया है।

नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सचिन पायलट का परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजिंदर बेरी, करतारपुर हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह, डॉ. नवजोत दहिया, सुरिंदर कौर, अनुराधा बंगा, रेनू सेठ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version