Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 6.5 लाख, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई

September 19, 2024

Jalandhar में रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 6.5 लाख, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई

जालंधर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को नकोदर थाने में तैनात कांस्टेबल कंवरपाल सिंह को 49,800 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

श्री मुक्तसर साहिब के गांव मदरसा निवासी लखविंदर सिंह ने विजिलेंस टीम को उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 6.5 लाख

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड में नौकरी दिलाने की एवज में 6.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। हवलदार ने उसे पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपये देने को कहा।

इसके बाद आरोपी हवलदार ने बार-बार फोन-पे के माध्यम से अपने एचडीएफसी खाते में रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। आरोपी ने दस-दस हजार रुपये ले लिए थे। पीड़ित ने कुल करीब 49,800 रुपये का भुगतान किया था। जांच के दौरान यह साबित हो गया है कि उक्त हवलदार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली थी। इस जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें