Dainik Savera Times

सिपाही सुखप्रीत सिंह का सरकारी सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

अजनाला (गगन शर्मा) : जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शहीद हुए 24 सिख रेजिमेंट के जवान सुखप्रीत सिंह का आज उनके पैतृक गांव नंगल वंझनवाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर जहां पंजाब एनआरआई मामले एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत अन्य नेताओं ने सुखप्रीत सिंह को फूल चढ़ाए गए, वहीं शहीद जवान सुखप्रीत सिंह को सरकारी सम्मान के साथ सलामी दी गई।

इस मौके पर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी हैं और इस परिवार को हर तरह की मदद दी जाएंगी।

इस मौके पर शहीद जवान के चाचा सुखप्रीत सिंह ने कहा कि उनका बेटा बहुत प्रतिभाशाली था और अक्सर कहता था कि वह देश के लिए शहीद होगा।

Exit mobile version