Site icon Dainik Savera Times

फगवाड़ा में मनाया गया संविधान गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम, SR Ladhar मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

जालंधर : भाजपा द्वारा पूरे भारत में 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक संविधान गौरव पखवाड़ा समारोह मनाया जा रहा है। इस संबंध में आज फगवाड़ा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब अनुसूचित जाति के अध्यक्ष एसआर लधर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक विजय सांपला और जिला अध्यक्ष रणजीत खोजेवाल भी हजारों समर्थकों के साथ बाबा साहेब को नमन करने पहुंचे।

इस मौके पर बुद्धिजीवियों और राजनीतिक नेताओं ने बाबा साहेब जी को श्रद्धा के फूल अर्पित किये और लोगों से बाबा साहेब जी के बताये रास्ते पर जीवन जीने की अपील की. इस समय कार्यक्रम में आये हुए साथियों का ओम प्रकाश बिट्टू जी सचिव भाजपा एसी मोर्चा पंजाब एवं रवि कुमार मंत्री सचिव एसी मोर्चा पंजाब द्वारा धन्यवाद किया गया।

Exit mobile version