छेहर्टा: भारत विरोधी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पंजाब में डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने के दिए बयान से भड़कीं संविधान सुरक्षा संघर्ष समिति ने पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके प्रधान रवि प्रकाश आशु ने कहा कि गुरपतवंत पन्नू विदेश में बैठकर पंजाब में नौजवानों को भड़का कर दंगे करवाने की साज़िश रच रहा है, इसलिए वह नौजवानों को रुपयों का लालच देकर गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि पन्नू ने हमेशा ही देश विरोधी ताकतों का इस्तेमाल कर पंजाब की नौजवानी को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी। इसीलिए वह बाबा साहेब की प्रतिमाओं को तोड़ने की घोषणा कर हिंदू सिख व दलित भाईचारे में फूट डालने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि वह बाबा भीमराव आंबेडकर जी का अपमान कभी भी सहन नहीं करेंगे ना ही इसकी तरफ नजरें उठाने वाले को किसी कीमत पर माफ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू एक देशद्रोही व्यक्ति हैं, जिसने देश को तोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने के लिए नौजवानों को गुमराह कर रहा हैं। उन्होंने नौजवानों से भी अपील की कि देश विरोधी ताकतों के बहकावे में न आएं तथा पंजाब की भाइचारक सांझ व शांति को बरकरार रखा जाए। इस मौके सरपरस्त करमजीत सिंह गिल, चेयरमैन गौरव शर्मा, लीगल एडवाइजर एडवोकेट गुरप्रीत सिंह गिल आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

