Site icon Dainik Savera Times

आचार संहिता के कारण पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका, 4.80 करोड़ मंजूर हो चुके हैं : Aman Arora

सुनाम ऊधम सिंह वाला: सरहंद चौ पर खस्ताहाल पुल को लेकर तमाम विपक्षी दलों की घेराबंदी के बाद स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट की है। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार इस पुल के लिए 4.80 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निविदा आवंटित कर दी गई है। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पंजाब सरकार पुल के काम को शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांग रही है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हाल ही में दुर्घटना में अफसोस व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ने यात्रियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात को प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के कारण राजनीति कर रहे हैं । उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्वो में पंजाब सरकार पूरी तरह से लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर हलका सुनाम से संबंधित विकास करवाया जा रहा है।

Exit mobile version