Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूटपाट में शामिल चंडीगढ़ नगर निगम का ठेका कर्मी 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 5 अन्य वाहन भी बरामद 

August 18, 2023

लूटपाट में शामिल चंडीगढ़ नगर निगम का ठेका कर्मी 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 5 अन्य वाहन भी बरामद 

चंडीगढ़ पुलिस ने लूटपाट में शामिल नगर निगम के एक ठेका कर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी काबू किया है। उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो, पर्स, ऑटो ड्राइवर के कागजात और 5 अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान दीपक (31 वर्षीय) निवासी सेक्टर 20 के रूप में हुई है। उनके उसके दोनों साथियों की पहचान अभिषेक कोहली (22 वर्षीय) निवासी सेक्टर 8 बी और शाहनवाज उर्फ चंगू निवासी फेस-2 रामदरबार के रूप में हुई है।

यह था मामला
ऑटो ड्राइवर धीरज कुमार वासी खुदा अलीशेर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शाम करीब 15 अगस्त शाम 8:00 बजे ऑटो चला रहा था। तभी तीनों आरोपी उसके ऑटो में आकर बैठे और मौलीजागरा जाने के लिए बोला। जब ऑटो ड्राइवर इन को लेकर सेक्टर 29-30 लाइट प्वाइंट पर पहुंचा, तो इन्होंने ऑटो ड्राइवर को धक्का दे दिया उसका ऑटो लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पड़ताल करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नशे के आदि हैं
तीनों आरोपी पुलिस को जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नशे के आदि हैं। अपने नशे की पूर्ति के लिए वह इस तरह की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से दीपक नगर निगम का ठेका कर्मी है। अभिषेक बेरोजगार है, जबकि शाहनवाज एक सैलून की दुकान पर काम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें