Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राधे श्याम भजन संध्या’ को लेकर विवाद, जिमखाना क्लब के खिलाफ पुलिस को शिकायत

September 23, 2026

राधे श्याम भजन संध्या’ को लेकर विवाद, जिमखाना क्लब के खिलाफ पुलिस को शिकायत

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

जालंधर: जिमखाना क्लब में आयोजित ‘राधे श्याम भजन संध्या’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के शब्दों का कथित तौर पर गलत तरीके से गायन किए जाने और लोगों को नचाने का वीडियो सामने आने के बाद सिख संगठनों में रोष है। मामले को लेकर मंगलवार को सिख तालमेल कमेटी की ओर से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।

सिख तालमेल कमेटी के प्रधान ने आरोप लगाया कि करीब दो दिन पहले जिमखाना क्लब की ओर से ‘जेन जी क्लब’ के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान गायक अंगद तलवाड़ ने भजन प्रस्तुत किया। आरोप है कि भजन संध्या के दौरान उन्होंने बीच में गीत गाना शुरू कर दिया और गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के शब्दों का उच्चारण करते हुए वहां मौजूद लोगों को नाचने के लिए प्रेरित किया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के प्रति सिख समुदाय की गहरी आस्था है और धार्मिक शब्दों का इस तरह इस्तेमाल किए जाने को लेकर समुदाय में रोष है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं और कई मामलों में पुलिस केस भी दर्ज किए जा चुके हैं। सिख तालमेल कमेटी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📍 Location: जालंधर थाना नंबर 4 (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें