Site icon Dainik Savera Times

1196 भर्तियों पर विवाद, जालंधर निगम कर्मचारी हड़ताल पर

Controversy over FIR regarding 1,196 recruitments : जालंधर। नगर निगम में 1196 कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग भर्ती के मुद्दे पर निगम कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000541687.mp4

इसी के विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। नगर निगम अधिकारी ने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार की ओर से 1196 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग के जरिए निगम में भर्ती करने की बात कही गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि अब पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली की एक निजी कंपनी को बुलाकर पंजाब के विभिन्न काम सौंपे जा रहे हैं। इससे नगर निगम कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने हड़ताल से तीन दिन पहले ही पंजाब सरकार को चेतावनी दे दी थी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1000541686.mp4

इसके बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उन्हें लगातार आश्वासन देकर टाला जाता रहा। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की बेरुखी के चलते उन्हें मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इससे नगर निगम के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

Exit mobile version