Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

200 मरीजों की जांच, 300 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

August 3, 2026

200 मरीजों की जांच, 300 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश Conveyed a message of greenery by planting saplings. : अमृतसर। गोपाल नगर में नव निर्माण सोसाइटी के चेयरमैन अरुण महाजन और केशव महाजन की ओर से रविवार को नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में न्यू लाइफ हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं।

मेडिकल कैंप में 200 मरीजों की जांच, 300 पौधे रोपे

बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने कैंप का लाभ उठाया। स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान 300 पौधों का पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पंजाब चंडीगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह पट्टी तथा महासचिव राजेश शर्मा ने भी पौधे लगाकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज अमरजीत सिंह,पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी पप्पू, रोटरी क्लब कैंट के प्रधान एडवोकेट अंकुर गुप्ता, एडवोकेट रॉकी महाजन, , कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह, डॉक्टर अंग्रेज सिंह विशाल कुमार सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उन्होंने भी पौधारोपण किया।नव निर्माण सोसाइटी के चेयरमैन अरुण महाजन ने कहा कि समाज की सेवा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान 300 पौधों का पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पंजाब चंडीगढ़ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह पट्टी तथा महासचिव राजेश शर्मा ने भी पौधे लगाकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें