Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

June 15, 2025

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

पंजाब डेस्क: Corona Advisory for Punjab। पंजाब में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसारता दिख रहा है। अमृतसर जिले में दो महिलाओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बता दें कि दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने की है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य भर में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पंजाब में अब एक्टिव केसों की संख्या 35 से ज्यादा हो गई है। एक सप्ताह पहले यह संख्या 12 थी, जो अब बढ़कर 37 के पार हो चुकी है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, जानिए क्या करें और क्या न करें

– बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
– स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है।
– खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकें।
– यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो तो मास्क पहनकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

देशभर में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना के एक्टिव केस 7383 तक पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों में 10 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। हालांकि रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि 17 मरीज रिकवर हुए हैं। राज्यों की स्थिति पर नजर डालें तो केरल में सबसे ज्यादा 2007 एक्टिव केस हैं, इसके बाद गुजरात में 1441 और पश्चिम बंगाल में 747 मामले दर्ज हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें और यदि लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच कराएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें