Coronation of BJP District President Salil 25 : अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के जिला कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पश्चिमी विधानसभा के बीजेपी इंचार्ज कुमार अमित के निवास स्थान पर आयोजित हुई, जिसमें पार्टी संगठन के पुनर्गठन और आगामी भावी रणनीति पर चर्चा हुई तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर की औपचारिक ताजपोशी के संबंध में फैसला लिया गया।
भाजपा ने सलिल कपूर पर जताया भरोसा
मनीष शर्मा ने इस बैठक के संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों द्वारा भाजपा के युवा कार्यकर्ता व जिला महासचिव सलिल कपूर की नए जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है तथा सलिल कपूर की औपचारिक ताजपोशी 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 10:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित प्रदेश लीडरशिप भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित होंगे। मनीष शर्मा ने कहा कि सलिल कपूर के नेतृत्व में अमृतसर में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा।
सलिल कपूर की ताजपोशी को लेकर उत्साह
सलिल कपूर की नियुक्ति के बाद से ही अमृतसर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सलिल कपूर की ताजपोशी की खबर मिलते ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 25 जुलाई को होने वाले ताजपोशी समारोह में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होकर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत करेंगे और उन्हें अपना समर्थन व आशीर्वाद देंगे। इस बैठक में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राकेश गिल, संजीव खन्ना, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, गुरप्रताप सिंह टिक्का, प्रतीक कपूर, जसपाल सिंह शंटू आदि उपस्थित थे।

