Site icon Dainik Savera Times

निगम अफसर ‘जादूगर’; 100 फुट नाले से आ रहे पानी को 27 फुट से ‘निकालेंगे’

लुधियाना: बुड्ढा दरिया पर शिवपुरी में नगर निगम के ‘जादूगर’ अफसर 100 फुट चौड़े नाले से आने वाले पानी को महज 27 फुट से निकालने का जादू दिखाने वाले हैं। यह करामात नहीं, बल्कि ऐसी लेटलतीफी है जो समय रहते दूर न हुई तो पुराने शहर को डूबो देगी। लेटलतीफी मानूसन के दिनों में है। अफसर भूल रहे हैं मानसून के दिनों में बुड्ढा दरिया अकसर ‘जवां’ बन जाता है। शिवपुरी में पिछले कई महीनों से पुल निर्माण का कार्य जारी है। यहां आवाजाही के लिए 25.65 मीटर लंबा और 9.9 मीटर चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के तीन स्पैन बनाए जाने हैं। तीनों करीब 8.55 मीटर (लगभग 27 फुट) के होंगे। फिलहाल इसमें से एक स्पैन हाल ही में बनकर तैयार हो गया है। इसी के बीच से बुड्ढा दरिया का मौजूदा पानी निकल कर आ रहा है। यह दरिया पीछे से करीब 100 फुट चौड़ा है। यानि जितना पानी पीछे से आ रहा है वह केवल एक चौथाई रास्ते से आगे बढ़ेगा। अगर निगम अफसरों ने ऐसे ही पानी को निकालने की कोशिश जारी रखी तो आने वाले मानूसन में लबालब भरने वाले दरिया के पानी की लॉगिंग होना तय है। इससे आसपास के इलाकों में पानी तो भरेगा ही, उन इलाकों से निकास होके आने वाला पानी भी बैक मार जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल

Exit mobile version