Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर नगर निगम ने अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा कार्रवाई करने वाले एटीपी और अन्य अधिकारी बदले

April 15, 2024

जालंधर नगर निगम ने अवैध निर्माण पर सबसे ज्यादा कार्रवाई करने वाले एटीपी और अन्य अधिकारी बदले

जालंधर: लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जालंधर नगर निगम में 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नगर निगम के कमिश्नर ने अवैध निर्माणों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई करने वाले असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) से काम छीन लिया है।

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने माडल टाउन के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से फील्ड का काम वापस ले लिया। जबकि पिछले तीन महीने में अगर अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई हुई तो इसे इलाके में सबसे ज्यादा हुई। इससे नगर निगम के खजाने में राजस्व की भी बढोत्तरी हुई। कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए माडल टाउन और 66 फुटी रोड का सारा कामकाज सुखदेव से वापस लेते हुए राजकुमार और मदनजीत सिंह बेदी को दे दिया है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर ने 10 अफसरों के काम में भी बदलाव किया है।

3 महीने में सबसे ज्यादा कार्रवाई

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अपने ही सबसे ज्यादा काम करने वाले एटीपी से काम छीन लिया। एटीपी सुखदेव लगातार कई बड़े बिल्डर्स के अवैध कामों पर कार्रवाई कर रहे थे। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया था। इससे माडल टाउन की बिल्डर्स लाबी एटीपी सुखदेव को हटवाना चाहती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें