Site icon Dainik Savera Times

बेसमैंट में कमर्शियल एक्टिविटी चला रहे 416 धारकों को निगम का नोटिस

लुधियाना: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी तथा निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशों पर बिल्डिंग ब्रांच ने शहर की बेसमैंट में संचालित हो रही कमर्शियल एक्टिविटी संबंधी अपना सव्रे लगभग मुकम्मल कर लिया है। अब तक करीब 416 धारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर निगम की ओर से करवाए गए सव्रे में सामने आया है कि बेसमैंट साइट में सबसे अधिक कमर्शियल गतिविधियां जोन-बी और डी में संचालित हो रही हैं। जोन-बी में 176 और जोन-डी में 165 प्रॉपर्टी सामने आई हैं। इसी प्रकार जोन-सी में 40 और जोन-ए में 35 प्रॉपर्टी का पता चला है, जहां बेसमैंट में कमíशयल गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

बता दें कि दिल्ली की एक बेसमैंट में पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम प्रशासन का शहर में सव्रे करवाने
के निर्देश दिए थे। वहीं, निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की हिदायत पर बिल्डिंग ब्रांच और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बेसमेंट में संचालित हो रही कामर्शियल गतिविधियों और वहां सुरक्षा मानकों के लिए सव्रे शुरू किया। सव्रे में 416 प्रॉपर्टी की पहचान कर धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अन्य इलाकों में सव्रे अभी जारी है। नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में प्रॉपर्टी धारकों को 7 दिनों के भीतर बिल्डिंग बायलॉज के मानक पूरे करने को कहा गया है

Exit mobile version