Counter Intelligence operation: पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर को अहम सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने BKI से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो सक्रिय ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान SBS नगर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें :
विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर कर रहे थे काम
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे कथित हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये हैंडलर BKI से जुड़े बताए जा रहे हैं और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय युवकों का इस्तेमाल कर रहे थे।
In a major breakthrough, Counter Intelligence Jalandhar busts a module backed by Babbar Khalsa International (BKI) involved in firing incidents linked to extortion. Apprehends two key operatives, and recovers one pistol along with magazines and eight cartridges.
The arrested… pic.twitter.com/DOjdCMrCwr
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 24, 2026
ट्रैवल एजेंट के घर पर की थी फायरिंग
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर कथित तौर पर दो बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह हमला जबरन वसूली के मकसद से किया गया बताया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।
ये भी देखें :
NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में NDPC एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध और आतंक समर्थित गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और प्रदेश में शांति व जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

