Site icon Dainik Savera Times

अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को किया बरी! वकील ने जीता केस!

Gangster Lawrence Bishnoi

Court Acquitted Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कोटकपूरा शहर में 2021 में दर्ज रंगदारी के एक मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस ने कोटकपूरा के एक व्यापारी को वॉट्सऐप पर कॉल कर खुद को गोल्डी बराड़ बताया था और 50 लाख रुपए की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके लिए अगस्त 2018 में कोटकपूरा शहर में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जब लॉरेंस बिश्नोई को एक केस के सिलसिले में पंजाब लाया गया था फरीदकोट पुलिस ने लॉरेंस को उक्त जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार कर फरीदकोट कोर्ट में पेश किया, जबकि बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी जारी रही।

इस संबंध में लॉरेंस के वकील अमित मित्तल ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष ने अदालत में अपना पक्ष रखा, लेकिन अदालत ने हमारे प्रतिवादों से सहमत होकर इस मामले में बरी करने का आदेश दिया है।

 

Exit mobile version