CP Swapan Sharma : पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्र में हथियार बरामद किए हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मुठभेड़ दौरान भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा एक खूंखार गैंगस्टर घायल हो गया। वह पुलिस हिरासत से भारी मात्र में हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेक मट्टू उर्फ बादल निवासी पट्टी बैरी जंडियाला, जालंधर पर दो गैंगस्टरों ने हमला किया, जिनकी पहचान मंजीत सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दोनों गैंगस्टरों ने विवेक पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह घायल हो गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद एक अन्य आरोपी द¨वदरपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह और अमनदीप सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर एक 9 एमएम पिस्तौल और तीन 9 एमएम कारतूस बरामद किए गए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि ये अपराधी हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर लंबित हैं।
In a major breakthrough, Jalandhar Commissionerate Police apprehends three associates of the Jaggu Bhagwanpuria Gang after a brief encounter.
Police party fired back in self defence, which involved an exchange of 15 rounds, one of the operatives sustained critical injuries and… pic.twitter.com/yP9H689Ls2
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 26, 2024
उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह ने एचपी पेट्रोल पंप और उसके आसपास खाली प्लॉट के पास अतिरिक्त हथियार होने की बात बताई थी। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी उसे मौके पर लेकर गई तो मनजीत सिंह ने अपने पास छिपाये हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। स्वप्न शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप भीषण मुठभेड़ के दौरान लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने 8 राउंड गोला-बारूद के साथ पांच अतिरिक्त .32 बोर के हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। सीपी शर्मा ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान में आयुक्तालय पुलिस ने अब तक 15 बदमाशों को 17 हथियारों और 74 कारतूसों के साथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...