
Crackdown on drug smugglers in Moga; 25 arrested. : मोगा। नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी मोगा पुलिस ने 19 से 25 अगस्त तक ड्रग एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों से 77 ग्राम हेरोइन, 125 नशीली शीशियां, 765 नशीली गोलियां और 2.77 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। वहीं, नशे की गिरफ्त में आए 13 लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्र जनेर में दाखिल करवाया गया। सीनियर कप्तान पुलिस मोगा सरताज सिंह चहल, आईपीएस ने बताया कि पुलिस द्वारा ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘पिंडां दे पहरेदार’ अभियान के तहत ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 अगस्त को ही ड्रग, शराब व चोरी से संबंधित 5 मुकदमे दर्ज कर 12 आरोपियों को काबू किया गया। इनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, 125 नशीली शीशियां, 510 नशीली गोलियां तथा 2 लाख 77 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लगातार तेज किया जा रहा है।
इसके अलावा चोरी और लूट की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए 2 मुकदमे दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे 500 रुपये बरामद किए गए। 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ केंद्र में कराया दाखिल पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ केंद्र जनेर में दाखिल करवाया गया। गांवों और शहरों में जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा आम लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकें एवं संपर्क अभियान चलाए गए।
19 से 25 अगस्त के दौरान ट्रक यूनियन मोगा, पुरानी सब्जी मंडी मोगा, तारेवाला, मल्लियावाला, झंडेयाला गर्बी, साफूवाला, निधांवाला, सलीणा तथा चोटियां कलां/खुर्द सहित 9 गांवों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों के साथ बैठकें कर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि नशे का कारोबार करने वाले तस्करों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के कोढ़ को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...