Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में 6 माह पहले बनी सड़क में पड़ी दरारें, नगर निगम ने लिया कड़ा नोटिस

लुधियाना (लखविंदर सिंह): लुधियाना के कोट मंगल सिंह नगर में छह महीने पहले बनी पक्की सड़क में बड़ी दरारें आने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़क में दरारें पड़ने का मुख्य कारण कुछ समय पहले लुधियाना के गियासपुरा इलाके में हुआ गैस रिसाव बताया जा रहा है। गैस रिसाव की घटना से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर इलाके में काफी हंगामा हुआ और वहीं निगम को भी नुकसान हुआ। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सड़क को खोदकर दोबारा बनाया गया।

नगर निगम की ओर से बयान भी जारी किया गया है कि एक्सपेंशन जॉइंट को लेकर इसकी जांच की जाएगी। क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि अचानक इस घटना से भगदड़ का माहौल बन गया। उन्होंने यह भी बताया कि अब नगर निगम द्वारा इसे ठीक किया जा रहा है।

Exit mobile version