Site icon Dainik Savera Times

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच से पहले शहर में दिखा क्रिकेट फीवर

चंडीगढ़ : वर्ल्ड कप क्रिकेट का आगाज़ हो चूका है। भारत-पाकिस्तान का मैच चाहे चंडीगढ़ में न हो रहा हो लेकिन इस बार मैच विश्व कप का है और भारतीय टीम को चीयर अप करने के लिए शहर वासी पूरी जोरों शोरों से तैयारी में लगे हैं। कई जगह बड़ी स्क्रीन लग रही हैं, क्लब में खास मेनू बना रहे हैं, इसी कड़ी में शहर के ढाबा सेक्टर 7 में 2 दिन का विशेष क्रिकेट फीवर फेस्टिवल चलाया जा रहा है। जिसमें तिरंगे से सरोबार मॉकटेल, पुलाव व पनीर की विभिन्न डिश जैसे कि गूगल ट्राई कलर मोजीतो, कोहली पुलाव, कैप्टन ट्राईकलर केक, बाउंसर चीज रोल, पाक चिल्ली करी आदि तैयार की जा रही हैं।

पूरे आउटलेट को तिरंगे से सजाया गया है, मैच के लाइव टेलीकास्ट के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, यहां तक की माहौल को क्रिकेट नुमा बनाते हुए आउटलेट के वेट्स भी भारतीय टीम की जर्सी में देखने को मिल रहे हैं। ढाबा के मैनेजर विजय कुमार ने बताया की हमेशा से भारतीय टीम को चीयर अप करने के लिए ढाबा अग्रसर रहता है, अपने ग्राहकों को भी क्रिकेटमय एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है, कुछ ऐसा ही प्रयास चंडीगढ़ के लोगों के लिए कर रहे हैं, ताकि दर्शक भारत-पाकिस्तान मैच का भरपूर मजा ले सकें।

Exit mobile version