Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana PAU में दिव्यांग बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विजेताओं का किया सम्मान

लुधियाना: पीएयू के मैदान पर दिव्यांग बच्चों का क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। इस दौरान एडवोकेट वरिंदर शर्मा, एडवोकेट विवेक शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, एडवोकेट पारस शर्मा भी मुख्य रुप से पहुंचे। इस मौके पर उनकी ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौक़े पर वरिंदर शर्मा और विवेक शर्मा एडवोकेट ने दिव्यांग बच्चों की तारीफ़ की और कहा कि इन बच्चों से हमें सीखना चाहिए, क्योंकि इन बच्चों का हौसला और खेलने का जज़्बा ज़िंदगी जीने तथा मुश्किलों से लड़ने कहा मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत देता है। इसके बाद वह विजेता टीमों को सम्मानित किया गया है तथा उनके परिवारों को मुफ़्त राशन भी दिया गया था और ये भी पक्का किया कि इस तरह के टूर्नामेंट आते समय में होते रहेंगे और हमसे जो भी संभव मदद हो सकती है वह हम करेंगे।

Exit mobile version