Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…Social Media पर Viral हाे रहा 11 मिनट का Video, इस बड़े गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

July 9, 2024

घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…Social Media पर Viral हाे रहा 11 मिनट का Video, इस बड़े गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

लुधियाना : सोशल मीडिया पर 11 मिनट से ज्यादा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो 7 जुलाई का लुधियाना का है। वीडियो में बाइक सवार तीन युवक एक घर के बाहर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। करीब 27 सेकेंड में बदमाशों ने घर के बाहर तीन गोलियां चलाईं। बिना किसी डर के बदमाश पिस्टल में गोली लोड करते और बाद में फायरिंग करते नजर आए।

पुलिस इस मामले में देर रात तक चुप रही, लेकिन अब गैंगस्टर सागर न्यूटन ने गोलियां चलाने की जिम्मेदारी ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो दुगरी थाने के फेज-3 इलाके के कर्नल सिंह नगर का है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दुगरी थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है। वह वीडियो में दिख रही जगह की तस्दीक करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

गैंगस्टर सागर न्यूटन की कर्नल सिंह निवासी नवी से पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उसने अपने बदमाशों को फायरिंग करने के लिए भेजा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस बाइक का नंबर ट्रेस कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद अब इलाका पुलिस एक्टिव मोड पर है। पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें