अमृतसर: पंजाब पुलिस का आप्रेशन प्रहार लगातार जारी है। तीसरे दिन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी पुलिस ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में कार्रवाई करते क्रास बॉर्डर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जेल में बंद गैंगस्टर सोनू कंगला के साथी समेत 2 अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे 5 विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी के इंस्पैक्टर अमोलकदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते रोहित अरोड़ा निवासी गिलवाली गेट सामने थाना सी डिवीजन को गिरफ्तार किया। आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर सोनू कंगला का साथी है। उससे की पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी हरमीत सिंह उर्फ हैपी निवासी गांव मीरांकोट कलां को गिरफ्तार किया है। तीन पिस्टल 9 एमएम और दो पिस्टल 30 बोर के बरामद किए गए हैं।
इस केस में भी विदेशी हैडलर का नाम सामने आया है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे हथियारों के तस्कर के संपर्क में थे। पकड़े गए रोहित अरोड़ा के खिलाफ वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। 2023 में जेल में मोबाइल फोन बरामद होने का और 2025 में 223 ग्राम हैरोइन और 55 हजार रूपए की ड्रग मनी बरामद होने का केस दर्ज है। जमानत पर बाहर आते ही फिर से हथियारों की तस्करी में जुट गया। इसी तरह हरप्रीत सिंह हैपी पर नशा तस्करी और अवैध हथियारों के तीन केस दर्ज हैं।