Site icon Dainik Savera Times

सीमा पार ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 6kg हेरोइन, 1.5 लाख ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : काउंटर इंटेलिजेंस ने एक और सीमा पार ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा कि, एसएसओसी अमृतसर द्वारा 1.5 लाख ड्रग मनी, छह किलोग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। यह नशा कहा और किसे सप्लाई किया जाना था इसके आगे और पीछे के संबंधों को उजागर करने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version