Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में Red Light पर जेब्रा क्रॉसिंग पार की तो कटेगा चालान, हाईटैक कैमरों से निगरानी

October 25, 2025

लुधियाना में Red Light पर जेब्रा क्रॉसिंग पार की तो कटेगा चालान, हाईटैक कैमरों से निगरानी

लुधियाना Red Light: महानगर में वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन अब पहले से अधिक जरूरी हो गया है। ट्रैफिक पुलिस ने जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन नियमों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब यदि कोई चालक रैड लाइट होने पर अपने वाहन को जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ा करता है तो उसका चालान ऑटोमेटिक रूप से किया जाएगा। चालान की प्रक्रि या शहरभर में लगाए गए हाईटैक स्मार्ट कैमरों के माध्यम से पूरी की जाएगी। ए.सी.पी. ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने बताया कि ये कैमरे ट्रैफिक लाइट उल्लंघन करने वाले चालकों की तस्वीरें कैद कर सीधे चालान जारी करते हैं।

चालान की प्रति वाहन मालिक के पते पर आॅनलाइन भेज दी जाती है और मोबाइल पर एस.एम.एस. भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि स्टॉप लाइन और जेब्रा क्र ॉसिंग के नियमों का पालन न करना न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है, बल्कि पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। ए.सी.पी. गुरदेव सिंह ने स्वयं शहर के प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स, जैसे दुर्गा माता मंदिर सिग्नल पर खड़े होकर अभियान की निगरानी की। इस दौरान ए.सी.पी. ने वाहन चालकों को जागरूक किया और समझाया कि ट्रैफिक लाइट पर वाहन हमेशा स्टॉप लाइन से पहले रोका जाए और जेब्रा क्रॉसिंग को पैदल यात्रियों के लिए खाली रखा जाए।

उन्होंने बताया कि कई बार चालक जल्दबाजी में स्टॉप लाइन पार कर जाते हैं, जिससे सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को कठिनाई होती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग अब सख्ती से यह नियम लागू कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। ए.सी.पी. गुरदेव सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख चौकों पर भी इसी तरह के रोड सेμटी कैंपेन चलाए जाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें