Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शातिर चोर: मंदिर के पुजारी की तिजोरी से 19 लाख रुपये चोरी, डीवीआर भी ले गए साथ

July 25, 2025

शातिर चोर: मंदिर के पुजारी की तिजोरी से 19 लाख रुपये चोरी, डीवीआर भी ले गए साथ

गुरदासपुर: धारीवाल स्थित कृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, जहाँ चोरों ने करीब 19 लाख रुपये की नकदी चुरा ली और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मोहल्लेवासियों ने पास में लगे सीसीटीवी में दिख रहे एक युवक पर शक जताया है।

कृष्ण मंदिर के पुजारी, सेवादारों और निवासियों ने बताया कि मंदिर के पुजारी गुरदासपुर गए हुए थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर उनके पीछे-पीछे आए। उन्होंने बताया कि चोरों ने सबसे पहले मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और तिजोरी में रखे करीब 19 लाख रुपये चुरा लिए, जिसे चोर लेकर फरार हो गए।

चोर जाते समय डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने एक प्लॉट बेचा था, उससे मिले पैसे मेरे पास थे और कुछ पैसे जन्माष्टमी के लिए इकट्ठे किए थे। कुल मिलाकर 19 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना धारीवाल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही धारीवाल पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। शहरवासियों और मंदिर के पुजारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें